लुधियाना में लक्खा सिधाना रिहा:तीनों सीईटीपी प्लांट बंद करने पर सहमति, सड़क से हटे प्रदर्शनकारी, दिनभर रहा माहौल गरम

पंजाब के लुधियाना में बुड्ढा नाले प्रोटेस्ट को लेकर शहर में दिनभर माहौल गरम रहा। प्रदर्शनकारी लक्खा सिधाना और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने से नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने फिरोजपुर रोड, वेरका चौक पर दिनभर हंगामा किया, सड़क जाम की और धरना दिया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में सीआईए इंचार्ज को भी चोट लग गई। वाहन चालकों से नोकझोंक होती रही।
रात करीब पौने आठ बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच 7 दिन में तीनों सीईटीपी प्लांट बंद करने की सहमति बनी। इससे पहले हिरासत में लिए गए पुलिस अफसरों ने लक्खा सिधाना की मोबाइल पर प्रदर्शनकारियों की बात कराई। रात सवा आठ बजे के बाद लक्खा सिधाना प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। इसके बाद वेरका चौक पर लगाया जाम हटा दिया गया। धरना समाप्त होने के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकालना शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी लक्खा सिधाना वेरका चौक पर नहीं पहुंचे हैं, उनका इंतजार किया जा रहा है। बुड्ढा नाला को बंद करने की घोषणा करने वाले लक्खा सिधाना और उसके कई साथियों को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद उसके समर्थन में आए हजारों प्रदर्शनकारियों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फिरोजपुर रोड पर जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हो गई। सीआईए इंचार्ज को लगी चोट पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई नोंकझोंक के बीच CIA 3 के इंचार्ज नवदीप के सिर पर चोट लग गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। आपको बता दें कि लक्खा सिधाना ने कुछ दिनों पहले बुड्ढा नाला को बंद करने का ऐलान करते हुए प्रदर्शन करने की मांग की थी। उनके इस ऐलान पर आज लुधियाना शहर में करीब दो हजार पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पुलिस के आला अफसर भी शहर में गश्त कर रहे थे। दोपहर में मामला उस समय गरमा गया, जब पुलिस ने दो सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने फोर लेयर सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया था। हालात बिगड़ते देख लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल, डीसीपी डीसीपी शुभम अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उतरी पुलिस वाले की पगड़ी
दोपहर के वक्त प्रदर्शनकारियों को रोक रहे एक पुलिस कर्मचारी की पगड़ी भी उतर गई। तुरंत वहां पहुंचे एक निहंग ने पुलिस कर्मचारी की सहायता की, जिस पर पुलिस कर्मचारी ने अपनी पकड़ी संभाली। कई दौर की वार्ता विफल रहने के बाद देर शाम प्रदर्शनकारियों ने वेरका चौक की तरफ कूच दिया और वेरका चौक पर जाम लगा दिया। यहां पर प्रदर्शनकारियों और वाहन चालकों के बीच तीखी झड़प भी हुई। जिसके बाद एडीसी अमरजीत बैंस और कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी लक्खा सिधाना और अन्य साथियों को छोड़ने की मांग पर अडे़ रहे। काफी जद्दोजहद के बाद प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया। लेकिन प्रदर्शनकारी लक्खा को रिहा करने और उससे बात करने की मांग पर अडे़ रहे। इससे पहले पुलिस ने लुधियाना के टीटू बानिया को हिरासत में ले लिया था, वहीं फिरोजपुर के रोमन बराड, मोगा के मोहिंदर सिंह, फरीदकोट के भी एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया था। आपको बता दें कि, लक्खा सिधाना ने कुछ दिनों पूर्व बुड्ढा नाला को बंद करने का आह्वान करते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया था। वहीं ड्राइंड इंडस्टी से जुडे़ लोगों ने भी आंदोलन करने की बात कही थी। जिस पर आज लक्खा सिधाना और उनके कई साथी बुड्ढा नाला को बंद कराने के लिए पहुंच रहे थे। वहीं जगराओं में उनके साथी सुख जगराओं को भी पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया था। काला पानी द मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन लुधियाना के बुड्डे नाले की सफाई व काले पानी के खिलाफ काला पानी द मोर्चा संस्था का गठन किया गया है, जिसके बैनर तले ही मंगलवार को राजस्थान से 1500 के करीब लोग पंजाब के लुधियाना पहुंचने थे, लेकिन उन्हें लुधियाना के बाहर ही रोक दिया गया। फोटो में देखिए प्रदर्शन यहां देखें दिनभर का सिलसिलेवार अपडेट्स