भास्कर अपडेट्स:AAP ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में कैंडिडेट बनाया, केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में राज्यसभा सांसद और बिजनेसमैन संजीव अरोड़ा को कैंडिडेट बनाया है। घोषणा के बाद से ही अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चा है। लुधियाना वेस्ट से AAP विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की 10 जनवरी की मौत हो गई थी। इसी वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें... आज की अन्य बड़ी खबरें.. सड़क खराब तो टोल वसूली नहीं: JK हाईकोर्ट ने सरकार को टोल टैक्स में कटौती का आदेश दिया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने लखनपुर और बान टोल प्लाजा पर टोल टैक्स 20% कम करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि खराब सड़कों पर टोल वसूली नहीं की जा सकती। मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान और न्यायमूर्ति एम.ए. चौधरी की बेंच एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। बेंच ने कहा कि सरकार को टोल कलेक्शन तब तक कम रखना चाहिए जब तक दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू न हो जाए। कोर्ट ने निर्देश दिया कि 60 किमी के दायरे में कोई नया टोल प्लाजा नहीं बनेगा और यदि कहीं बना है तो उसे हटाया जाए। साथ ही टोल टैक्स की समीक्षा कर जस्टिफाई टोल निर्धारित किया जाए। पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया पंजाब के पठानकोट से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। सेना के अधिकारियों के मुताबिक जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ताशपतन में घुसैपठ की मूवमेंट देखी थी। चेतावनी के बाद फायरिंग में घुसपैठिया मारा गया। सीमेंट मिक्सर वाहन में छुपाए गए 34 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र ED ने नवी मुंबई में सीमेंट मिक्सर वाहन में तस्करी करके ले जाई जा रही भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) जब्त की है, जिसकी कीमत 34.39 लाख रुपए है। सूत्रों के अनुसार, ED को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार रात करीब 1:15 बजे बेलापुर रोड पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर के कांगपोकपी में 35 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट, कीमत 3.90 करोड़ रुपए मणिपुर सुरक्षाबलों और कांगपोकपी वन विभाग ने SDM की मौजूदगी में मंगलवार को नफाई हिल रेंज में 35 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट की। यह कार्रवाई सैकुल थाना क्षेत्र, कांगपोकपी जिले में की गई। इस फसल की अनुमानित कीमत 3.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार को रोकने का अभियान जारी रहेगा। तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलुगु अनिवार्य, सरकार ने आदेश जारी किए तेलंगाना सरकार ने राज्य में CBSE, ICSE, IB सहित सभी बोर्ड के स्कूलों में क्लास 1 से 10 तक तेलुगु पढ़ाना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए हैं। यह नियम 2025-26 एकेडमिक सेशन से लागू होगा। सरकार ने 2018 में तेलुगु को अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया था, लेकिन पिछली सरकार इसे पूरी तरह लागू नहीं कर पाई। अब कांग्रेस सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने सिंपल तेलुगु टेक्स्टबुक वेनला को क्लास 9 और 10 के स्टूडेंट्स को एग्जामों में प्रयोग करने को कहा है, ताकि गैर-तेलुगु भाषी स्टूडेंटों को सुविधा मिले। दिल्ली में एक फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली में मायापुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर कुल 9 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।