राजस्थान में गर्मी बढ़ेगी, फिर बारिश का अलर्ट:27 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, सात जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को हीटवेव यानी भारी गर्मी पड़ सकती है। तापमान 37 से 38 डिग्री तक जाएगा। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में 11 राज्यों में गर्मी बढ़ेगी। इनमें महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। दिल्ली का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में 28 फरवरी तक गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें... श्रीनगर और हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान
श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 26 से 28 फरवरी के बीच कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर शहर में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है। पर्यटकों का पसंदीदा हिल रिसॉर्ट कुफरी में भी हल्की बर्फबारी हुई है। पर्यटन के अलावा बागवानी से जुड़े लोग इससे खुश हैं। मध्यप्रदेश में ठंड, राजस्थान में गर्मी
उधर, मध्यप्रदेश में हल्की ठंड ने फिर से दस्तक दी है। पिछले 3 दिन से दिन और रात के पारे में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। भोपाल में सोमवार को बादल छाए रहे, जबकि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। इसके बाद भी पारे में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान में आज तापमान में और बढ़ोतरी होगी। महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। अगले 24 से 48 घंटे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है। राज्यों में मौसम का हाल... मध्य प्रदेश: भोपाल में बादल, पचमढ़ी में ठंड, आज भी मौसम में ठंडक रहेगी; कल से 4 डिग्री बढ़ेगा पारा मध्यप्रदेश में हल्की ठंड ने फिर से दस्तक दी है। पिछले 3 दिन से दिन-रात के पारे में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। वहीं, सोमवार को भोपाल में बादल छाए रहे, जबकि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पारे में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें... राजस्थान: महाशिवरात्रि के बाद बारिश-आंधी का अलर्ट, दिन का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा राजस्थान में आज तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अगले 24 से 48 घंटे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है। हालांकि, महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के अगले दिन से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इस कारण 7 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें... पंजाब के 6 जिलों में यलो अलर्ट: हिमाचल से सटे इलाकों में बारिश का अनुमान, अमृतसर में सुबह बूंदाबांदी पंजाब में आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते अमृतसर में सुबह हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें... हिमाचल में 5 दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: 27-28 को हेवी स्नोफॉल, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 3 में चलेगी शीतलहर हिमाचल प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले तीन दिन तक नजर आएगा। पहाड़ों पर इससे अगले 72 घंटे तक अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी और फरवरी माह में अब तक जितने भी WD सक्रिय हुए है, उनमें से ज्यादातर तेजी से प्रदेश में एंटर हुए और कम बारिश के बाद कमजोर पड़े। पूरी खबर पढ़ें... तेज गर्मी, दुर्ग में 36 डिग्री पहुंचा तापमान: 4 जिलों में पारा 32 डिग्री के पार; 3 दिन बाद 3 डिग्री और चढ़ेगा छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम ड्राई (शुष्क) रहेगा। मौसम साफ रहने के कारण दिन का पारा चढ़ेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। पिछले दिनों रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में आई नमी के कारण तापमान में गिरावट आई थी। रविवार से रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़े... गया, पूर्णिया समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट: कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है, कल से फिर बढ़ेगी गर्मी बिहार में पिछले एक सप्ताह से दिन में चिलचिलाती धूप निकल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोग दिन में गर्मी और रात होते हल्की ठंड महसूस कर रहे है। हालांकि, आज यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें...