शुक्रवार का टैरो राशिफल:सिंह राशि के लोग दोस्तों से संबंध सुधारेंगे, धनु राशि के लोगों का कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है

शुक्रवार, 29 नवंबर को मेष राशि के लोग उत्साहित रहेंगे, ये लोग कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहेंगे। सिंह राशि के लोग दोस्तों के साथ संबंध सुधारेंगे तो कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। धनु राशि के लोगों का कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है... काम से जुड़े नए विचारों के कारण आप उत्साहित महसूस करेंगे। उन्हें साकार करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नए लोगों से मिलने से आपको सहायता और मार्गदर्शन आसानी से मिलेगा। निजी जीवन से जुड़े मामलों में आप संतुलित महसूस करेंगे। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। समझौतों के कारण परिस्थिति को अपनाना आसान होगा। करियर : ज्यादा काम के कारण आप व्यस्त रहेंगे। लव : रिश्तों के कारण जीवन को सही दिशा मिलेगी। हेल्थ : स्वास्थ्य से जुड़े विवाद दूर होंगे। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4 आप दूसरों के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए एक-दूसरे से संवाद करते रहना जरूरी है। अपने व्यवहार से आप कई विवादों से बच जाएंगे। परिवार के सदस्यों से बात करते समय सतर्क रहें। गलतफहमी के कारण आप पर कोई आरोप लग सकता है। करियर : छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लव : आप और आपका साथी मिलकर नई योजनाएं बनाएंगे। हेल्थ : संक्रमण के कारण आंखों की समस्या होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 परिवार को लेकर जो नाराजगी है, वह दूर हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की मदद करते समय आपको एक-दूसरे की जरूरतों को ठीक से समझना होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद अचानक हो सकते हैं। नियमों का पालन करते हुए विवादों को सुलझाना आपके लिए जरूरी है। परिवार के बुजुर्गों के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाना होगा। आपको जो मार्गदर्शन मिल रहा है, उसका इस्तेमाल करके जीवन को सरल बनाने की कोशिश करते रहें। करियर : आपको मिलने वाले सुझाव महत्वपूर्ण हैं, जिनके जरिए काम से जुड़ी मार्केटिंग को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। लव : आपको और आपके पार्टनर दोनों को एक-दूसरे के फैसलों को समझने की जरूरत है। हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 नियमों से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन इस समस्या से पार पाना भी आपके लिए संभव है। अंतिम फैसला आपके पक्ष में होगा। धन से संबंधित बाधाओं के कारण थोड़ी बेचैनी रहेगी। मेहनत करके आप अपने आर्थिक पक्ष को बेहतर बनाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन से जुड़ी नाराजगी दूर करें। करियर : काम को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर विचार करें। लव : पार्टनर और रिलेशनशिप को लेकर बन रहे नकारात्मक विचारों को दूर करना जरूरी होगा। हेल्थ : घुटने से जुड़ी समस्या बन सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 लोगों से बात करते समय अपने विचारों में बदलाव करना होगा। जो समस्याएं हैं, उनकी वजह को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। समय पर काम करना जरूरी है। समय का सही इस्तेमाल करें, वर्ना तनाव हो सकता है। काम से जुड़ा दबाव आपकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उपयुक्त साबित होगा। करियर : करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। लव : अपने पार्टनर की स्थिति को समझें और उनसे अपनी समस्या पर चर्चा करें। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 सिर्फ अपने विचारों और नजरिए पर ध्यान देना होगा। इस कारण दूसरे लोगों के प्रति नाराजगी बढ़ेगी। अगर हर कोई आपकी उम्मीदों के मुताबिक व्यवहार करेगा तो परेशानी हो सकती है। लोगों के साथ अपने संवाद और व्यवहार को सुधारें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप किसी पर टिप्पणी न करें। करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों से कोई विवाद न हो। लव : अपने साथी को अपनी बात ठीक से समझाने की कोशिश करें। हेल्थ : पेट से जुड़ा कोई संक्रमण हो सकता है। लकी कलर : नारंगी लकी नंबर : 5 कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पुराने अनुभवों के कारण मन में डर रह सकता है। नई चीजों का अनुभव करने के लिए आपको परिस्थिति की सकारात्मकता पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आपका अकेलापन आत्मविश्वास कम करेगा। अपनी मानसिक स्थिति पर काम करते रहें। करियर : काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। हर काम को जानकारी के अनुसार ही करें। लव : पैसों से जुड़ी समस्या के कारण रिश्तों पर ध्यान देना मुश्किल होगा। हेल्थ : एलर्जी और संक्रमण से जुड़ी समस्याओं को ठीक होने में समय लगेगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 काम से जुड़े मामलों में संयम रखना होगा। तय समय पर कोई काम पूरा न होने से नाराजगी रहेगी, लेकिन आज काम को नई दिशा मिल सकती है। जो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। आपको परिस्थिति की सकारात्मकता को समझने की कोशिश करनी होगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना होगा। करियर : काम के अलावा अन्य जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। लव : अपने पार्टनर के कारण आप अपने लिए कोई बड़ा लक्ष्य तय करेंगे। हेल्थ : अचानक पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करें। अब तक आपने जो प्रसिद्धि हासिल की है, उसके कारण आपका खुद के लिए नजरिया बदलेगा। निजी जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है। अगर यात्रा संबंधी योजना है तो उस पर जरूर विचार करें। यात्रा के कारण मन को खुशी मिलेगी। ऊर्जा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। करियर : उच्च शिक्षा का विचार छोड़ दें और काम से जुड़े अवसरों पर ध्यान दें। लव : एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आप और आपके पार्टनर के लिए एक-दूसरे को समझना आसान होगा। हेल्थ : अपने स्वास्थ्य की जांच करें और अपने खान-पान में बदलाव करें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 वर्तमान में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य दिखाने की जरूरत है। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन आपके काम

शुक्रवार का टैरो राशिफल:सिंह राशि के लोग दोस्तों से संबंध सुधारेंगे, धनु राशि के लोगों का कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है
शुक्रवार, 29 नवंबर को मेष राशि के लोग उत्साहित रहेंगे, ये लोग कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहेंगे। सिंह राशि के लोग दोस्तों के साथ संबंध सुधारेंगे तो कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। धनु राशि के लोगों का कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है... काम से जुड़े नए विचारों के कारण आप उत्साहित महसूस करेंगे। उन्हें साकार करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नए लोगों से मिलने से आपको सहायता और मार्गदर्शन आसानी से मिलेगा। निजी जीवन से जुड़े मामलों में आप संतुलित महसूस करेंगे। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। समझौतों के कारण परिस्थिति को अपनाना आसान होगा। करियर : ज्यादा काम के कारण आप व्यस्त रहेंगे। लव : रिश्तों के कारण जीवन को सही दिशा मिलेगी। हेल्थ : स्वास्थ्य से जुड़े विवाद दूर होंगे। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 4 आप दूसरों के विचारों को समझने की कोशिश करेंगे। आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए एक-दूसरे से संवाद करते रहना जरूरी है। अपने व्यवहार से आप कई विवादों से बच जाएंगे। परिवार के सदस्यों से बात करते समय सतर्क रहें। गलतफहमी के कारण आप पर कोई आरोप लग सकता है। करियर : छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लव : आप और आपका साथी मिलकर नई योजनाएं बनाएंगे। हेल्थ : संक्रमण के कारण आंखों की समस्या होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 परिवार को लेकर जो नाराजगी है, वह दूर हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की मदद करते समय आपको एक-दूसरे की जरूरतों को ठीक से समझना होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद अचानक हो सकते हैं। नियमों का पालन करते हुए विवादों को सुलझाना आपके लिए जरूरी है। परिवार के बुजुर्गों के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाना होगा। आपको जो मार्गदर्शन मिल रहा है, उसका इस्तेमाल करके जीवन को सरल बनाने की कोशिश करते रहें। करियर : आपको मिलने वाले सुझाव महत्वपूर्ण हैं, जिनके जरिए काम से जुड़ी मार्केटिंग को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। लव : आपको और आपके पार्टनर दोनों को एक-दूसरे के फैसलों को समझने की जरूरत है। हेल्थ : पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 नियमों से जुड़ी समस्याओं के कारण परेशानी हो सकती है, लेकिन इस समस्या से पार पाना भी आपके लिए संभव है। अंतिम फैसला आपके पक्ष में होगा। धन से संबंधित बाधाओं के कारण थोड़ी बेचैनी रहेगी। मेहनत करके आप अपने आर्थिक पक्ष को बेहतर बनाने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन से जुड़ी नाराजगी दूर करें। करियर : काम को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर विचार करें। लव : पार्टनर और रिलेशनशिप को लेकर बन रहे नकारात्मक विचारों को दूर करना जरूरी होगा। हेल्थ : घुटने से जुड़ी समस्या बन सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 लोगों से बात करते समय अपने विचारों में बदलाव करना होगा। जो समस्याएं हैं, उनकी वजह को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। समय पर काम करना जरूरी है। समय का सही इस्तेमाल करें, वर्ना तनाव हो सकता है। काम से जुड़ा दबाव आपकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उपयुक्त साबित होगा। करियर : करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। लव : अपने पार्टनर की स्थिति को समझें और उनसे अपनी समस्या पर चर्चा करें। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 सिर्फ अपने विचारों और नजरिए पर ध्यान देना होगा। इस कारण दूसरे लोगों के प्रति नाराजगी बढ़ेगी। अगर हर कोई आपकी उम्मीदों के मुताबिक व्यवहार करेगा तो परेशानी हो सकती है। लोगों के साथ अपने संवाद और व्यवहार को सुधारें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप किसी पर टिप्पणी न करें। करियर : नौकरीपेशा लोगों के लिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों से कोई विवाद न हो। लव : अपने साथी को अपनी बात ठीक से समझाने की कोशिश करें। हेल्थ : पेट से जुड़ा कोई संक्रमण हो सकता है। लकी कलर : नारंगी लकी नंबर : 5 कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पुराने अनुभवों के कारण मन में डर रह सकता है। नई चीजों का अनुभव करने के लिए आपको परिस्थिति की सकारात्मकता पर ध्यान देना होगा। दोस्तों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आपका अकेलापन आत्मविश्वास कम करेगा। अपनी मानसिक स्थिति पर काम करते रहें। करियर : काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। हर काम को जानकारी के अनुसार ही करें। लव : पैसों से जुड़ी समस्या के कारण रिश्तों पर ध्यान देना मुश्किल होगा। हेल्थ : एलर्जी और संक्रमण से जुड़ी समस्याओं को ठीक होने में समय लगेगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 काम से जुड़े मामलों में संयम रखना होगा। तय समय पर कोई काम पूरा न होने से नाराजगी रहेगी, लेकिन आज काम को नई दिशा मिल सकती है। जो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। आपको परिस्थिति की सकारात्मकता को समझने की कोशिश करनी होगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना होगा। करियर : काम के अलावा अन्य जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। लव : अपने पार्टनर के कारण आप अपने लिए कोई बड़ा लक्ष्य तय करेंगे। हेल्थ : अचानक पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करें। अब तक आपने जो प्रसिद्धि हासिल की है, उसके कारण आपका खुद के लिए नजरिया बदलेगा। निजी जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है। अगर यात्रा संबंधी योजना है तो उस पर जरूर विचार करें। यात्रा के कारण मन को खुशी मिलेगी। ऊर्जा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। करियर : उच्च शिक्षा का विचार छोड़ दें और काम से जुड़े अवसरों पर ध्यान दें। लव : एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आप और आपके पार्टनर के लिए एक-दूसरे को समझना आसान होगा। हेल्थ : अपने स्वास्थ्य की जांच करें और अपने खान-पान में बदलाव करें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 वर्तमान में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको धैर्य दिखाने की जरूरत है। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन आपके काम बनते हुए दिख रहे हैं। काम से जुड़ी अच्छी खबर अचानक मिल सकती है। धन से संबंधित निवेश का लाभ उम्मीद के मुताबिक मिलेगा। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को एक से अधिक वित्तीय स्रोत मिल सकते हैं। लव : पार्टनर के कारण जीवनशैली में सुधार होगा। हेल्थ : किसी भी पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 लोगों के नकारात्मक विचारों का असर आपकी मानसिक स्थिति पर होगा। अपनी समस्या के बारे में किसी से चर्चा न करें। वर्तमान में आपको मार्गदर्शन और समाधान मिलना मुश्किल है। इसलिए बेहतर होगा कि किसी से मदद की उम्मीद न करें। धन से संबंधित समस्या हो सकती है, पारिवारिक जीवन में भी तनाव हो सकता है। करियर : महिलाओं को काम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी सी गलती की वजह से अवसर खोने की संभावना है। लव : अपने साथी के स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं का असर आप पर न हो, इसका ध्यान रखें। हेल्थ : शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। लकी कलर : नारंगी लकी नंबर : 9 दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य में अचानक बदलेगा, इस वजह से आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आज आपको काम के तनाव से दूर रहना होगा। आज किसी योजना पर काम करना संभव नहीं है, इसलिए आज तय किए गए काम पर ही ध्यान देना जरूरी होगा। निवेश के लिए बनाई गई योजना को गोपनीय रखें। आपके आर्थिक पक्ष से जुड़ी चर्चा की वजह से लोग आपसे मदद की उम्मीद करेंगे, जो आपके लिए नुकसान का कारण बन सकती है। करियर : केवल उसी कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें, जिसका आपको अनुभव है। लव : विवाह के बारे में उचित निर्णय लिया जाएगा। हेल्थ : पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 2