मंगलवार का टैरो राशिफल:मिथुन राशि के लोग बिगड़ी बातों को सुधारेंगे; कन्या राशि के लोग ऐसे कामों से बचें, जिनसे दूसरों की दिक्कत हो सकती है

मंगलवार, 26 नवंबर को मेष राशि के लोग को अपने लक्ष्य के बारे में गहराई से सोच-विचार करना होगा। मिथुन राशि के लोग बिगड़ी हुई बातों को सुधारने पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। कन्या राशि के लोग ऐसे काम न करें, जिनसे दूसरों को दिक्कत हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है... मेष - TWO OF WANDS आप अप्रसन्नता महसूस करेंगे। भविष्य से जुड़े विचारों को किसी कारणवश बदलना पड़ेगा। आज बदनामी का डर सताएगा। दोस्त आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे, इस कारण अप्रसन्न रहेंगे। अकेलापन बढ़ने की संभावना है। लक्ष्यों के बारे में गहराई से सोचने की जरूरत होगी। करियर : आज आप समझ जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए किस दिशा में प्रयास करना है और अपने लिए क्या लक्ष्य निर्धारित करना है। लव : पुराने विचारों को त्यागकर रिश्तों को नए नजरिए से देखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य : गले में खराश और खांसी के कारण आप परेशान रहेंगे। भाग्यशाली रंग : नारंगी भाग्यशाली अंक : 3 वृषभ - THE MAGICIAN आपको जो अवसर मिल रहा है, उसका सही उपयोग करके आप अपने जीवन में बदलाव ला पाएंगे। धन संबंधी समस्याओं दूर करने की कोशिश करने से कुछ राहत मिलेगी। जिन चीजों पर आप अभी तक निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे, उनमें बदलाव दिखेगा। लोग आपके साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस पर आप पूरा ध्यान दें। बदलते रिश्तों के कारण आपको परेशानी होगी। आप जीवन के लिए अच्छी चीजों को चुनने पर अधिक ध्यान देंगे। करियर : व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित मार्केटिंग के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। लव : जीवन से जुड़ी चीजें पार्टनर और परिवार दोनों के सहयोग से सकारात्मक होंगी। स्वास्थ्य : लो बीपी के कारण कमजोरी हो सकती है। भाग्यशाली रंग : हरा भाग्यशाली अंक : 6 मिथुन - THE LOVERS आप पुरानी बिगड़ी हुई चीजों को सुधारने पर ध्यान देंगे। आप जिस तरह से प्रयास कर रहे हैं, वह वर्तमान स्थिति के लिए पर्याप्त है, लेकिन आपका लक्ष्य बहुत बड़ा है, इस बात का ध्यान रखें और अपने प्रयासों को बढ़ाएं। आपको लोगों से समर्थन मिलेगा, लेकिन जब तक आप अपनी समस्या का समाधान खुद नहीं खोज लेते, तब तक आपकी कार्यक्षमता में कोई बदलाव नहीं आएगा। अपने लक्ष्य के अनुसार खुद को सक्षम बनाने का प्रयास करते रहें। करियर : व्यवसाय में सहयोग मिलने से नया काम शुरू करना संभव होगा। लव : आपको और आपके साथी को एक-दूसरे की समस्याओं को समझने और एक-दूसरे का समर्थन करने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य : त्वचा से संबंधित विवादों में वृद्धि की संभावना है। शरीर को डिटॉक्स करने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग : लाल भाग्यशाली अंक : 1 कर्क - SEVEN OF WANDS दूसरों के जीवन को देखकर आप अपने लिए तनाव बढ़ा सकते हैं। अपने जीवन पर ध्यान देकर ये समझने की कोशिश करें कि जो चीजें आपके पक्ष में हो रही हैं, वह सही हैं या नहीं। आपको ये समझना होगा कि बार-बार अपनी तुलना दूसरे से नहीं करनी है। ऐसा करने नकारात्मकता और ईर्ष्या की भावना ही पैदा होती है। धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचना के कारण काम उचित तरीके से पूरे होंगे और जो समस्याएं हैं, उनका समाधान भी होगा। लव : दूसरे लोगों की बातों के कारण रिश्तों से जुड़ी नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य : बदलते माहौल के कारण गले में खराश हो सकती है। भाग्यशाली रंग : पीला भाग्यशाली अंक : 7 सिंह - QUEEN OF CUPS आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। अपना कर्तव्य निभाने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों से आपको टिप्पणियां मिलेंगी। एक-दूसरे के प्रति नाराजगी बढ़ने से नकारात्मक बातों पर ही ध्यान जाएगा। आज विचारों में संतुलन लाते हुए काम करने पर ध्यान दें। जीवन में उतार-चढ़ाव के कारण आपकी इच्छाशक्ति कमजोर न हो जाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। करियर : उच्च शिक्षा से जुड़े विचार पर काम करने करने का उपयुक्त अवसर मिलेगा। लव : पैसों से जुड़ी चिंता के कारण रिश्तों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य : शुगर और बढ़ते वजन के कारण आपको परेशानी होगी। भाग्यशाली रंग : सफेद भाग्यशाली अंक : 5 कन्या - PAGE OF SWORDS इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी चंचलता के कारण दूसरे लोगों को कोई परेशानी न हो। आपके लिए बेहतर होगा कि परिवार से जुड़े उन मामलों को छोड़ दें, जिन्हें आप नियंत्रित करना चाहते हैं। अपने निजी दायरे को बनाए रखें। अपने जीवन पर ध्यान दें। ये समझना जरूरी है कि हर जिम्मेदारी ठीक से निभानी चाहिए। करियर : जब तक कार्य में अनुशासन नहीं होगा, तब तक योजना के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल होगा। लव : अपने साथी से बात करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। स्वास्थ्य : कमर दर्द और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग : पीला भाग्यशाली अंक : 2 तुला - QUEEN OF PENTACLES अपने लाभ पर ध्यान केंद्रित रखें। वर्ना अपनी क्षमता के अनुसार काम करना संभव नहीं होगा। जो भी काम मिला है, उसका आनंद लेना सीखें। जब तक आप जीवन की छोटी-छोटी चीजों में आनंद महसूस नहीं करेंगे, तब तक हर चीज को लेकर तनाव और नकारात्मकता बनी रहेगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। प्रसन्नता बनाए रखते हुए जीवन का आनंद लेना सीखें। करियर : आपको लक्ष्य से अधिक काम करना पड़ेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। लव : पार्टनर की भावनाओं और अपेक्षाओं पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य : बढ़ते वजन का कारण जानने की कोशिश करें। डॉक्टर से जांच करवाएं और उचित उपचार लें। भाग्यशाली रंग : गुलाबी भाग्यशाली अंक : 4 वृश्चिक - EIGHT OF WANDS योजना के अनुसार काम पूरे होंगे। दस्तावेज और अनुमति से जुड़ी जो बाधा आपको महसूस हो रही है, वह दूर होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने से अपने क्षेत्र में खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने का जुनून रहेगा। उम्मीद के मुताबिक व्यक्तिगत प्रगति हासिल होगी। लोग आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करेंग

मंगलवार का टैरो राशिफल:मिथुन राशि के लोग बिगड़ी बातों को सुधारेंगे; कन्या राशि के लोग ऐसे कामों से बचें, जिनसे दूसरों की दिक्कत हो सकती है
मंगलवार, 26 नवंबर को मेष राशि के लोग को अपने लक्ष्य के बारे में गहराई से सोच-विचार करना होगा। मिथुन राशि के लोग बिगड़ी हुई बातों को सुधारने पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। कन्या राशि के लोग ऐसे काम न करें, जिनसे दूसरों को दिक्कत हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है... मेष - TWO OF WANDS आप अप्रसन्नता महसूस करेंगे। भविष्य से जुड़े विचारों को किसी कारणवश बदलना पड़ेगा। आज बदनामी का डर सताएगा। दोस्त आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे, इस कारण अप्रसन्न रहेंगे। अकेलापन बढ़ने की संभावना है। लक्ष्यों के बारे में गहराई से सोचने की जरूरत होगी। करियर : आज आप समझ जाएंगे कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए किस दिशा में प्रयास करना है और अपने लिए क्या लक्ष्य निर्धारित करना है। लव : पुराने विचारों को त्यागकर रिश्तों को नए नजरिए से देखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य : गले में खराश और खांसी के कारण आप परेशान रहेंगे। भाग्यशाली रंग : नारंगी भाग्यशाली अंक : 3 वृषभ - THE MAGICIAN आपको जो अवसर मिल रहा है, उसका सही उपयोग करके आप अपने जीवन में बदलाव ला पाएंगे। धन संबंधी समस्याओं दूर करने की कोशिश करने से कुछ राहत मिलेगी। जिन चीजों पर आप अभी तक निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे, उनमें बदलाव दिखेगा। लोग आपके साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस पर आप पूरा ध्यान दें। बदलते रिश्तों के कारण आपको परेशानी होगी। आप जीवन के लिए अच्छी चीजों को चुनने पर अधिक ध्यान देंगे। करियर : व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित मार्केटिंग के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। लव : जीवन से जुड़ी चीजें पार्टनर और परिवार दोनों के सहयोग से सकारात्मक होंगी। स्वास्थ्य : लो बीपी के कारण कमजोरी हो सकती है। भाग्यशाली रंग : हरा भाग्यशाली अंक : 6 मिथुन - THE LOVERS आप पुरानी बिगड़ी हुई चीजों को सुधारने पर ध्यान देंगे। आप जिस तरह से प्रयास कर रहे हैं, वह वर्तमान स्थिति के लिए पर्याप्त है, लेकिन आपका लक्ष्य बहुत बड़ा है, इस बात का ध्यान रखें और अपने प्रयासों को बढ़ाएं। आपको लोगों से समर्थन मिलेगा, लेकिन जब तक आप अपनी समस्या का समाधान खुद नहीं खोज लेते, तब तक आपकी कार्यक्षमता में कोई बदलाव नहीं आएगा। अपने लक्ष्य के अनुसार खुद को सक्षम बनाने का प्रयास करते रहें। करियर : व्यवसाय में सहयोग मिलने से नया काम शुरू करना संभव होगा। लव : आपको और आपके साथी को एक-दूसरे की समस्याओं को समझने और एक-दूसरे का समर्थन करने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य : त्वचा से संबंधित विवादों में वृद्धि की संभावना है। शरीर को डिटॉक्स करने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग : लाल भाग्यशाली अंक : 1 कर्क - SEVEN OF WANDS दूसरों के जीवन को देखकर आप अपने लिए तनाव बढ़ा सकते हैं। अपने जीवन पर ध्यान देकर ये समझने की कोशिश करें कि जो चीजें आपके पक्ष में हो रही हैं, वह सही हैं या नहीं। आपको ये समझना होगा कि बार-बार अपनी तुलना दूसरे से नहीं करनी है। ऐसा करने नकारात्मकता और ईर्ष्या की भावना ही पैदा होती है। धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचना के कारण काम उचित तरीके से पूरे होंगे और जो समस्याएं हैं, उनका समाधान भी होगा। लव : दूसरे लोगों की बातों के कारण रिश्तों से जुड़ी नकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य : बदलते माहौल के कारण गले में खराश हो सकती है। भाग्यशाली रंग : पीला भाग्यशाली अंक : 7 सिंह - QUEEN OF CUPS आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। अपना कर्तव्य निभाने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों से आपको टिप्पणियां मिलेंगी। एक-दूसरे के प्रति नाराजगी बढ़ने से नकारात्मक बातों पर ही ध्यान जाएगा। आज विचारों में संतुलन लाते हुए काम करने पर ध्यान दें। जीवन में उतार-चढ़ाव के कारण आपकी इच्छाशक्ति कमजोर न हो जाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। करियर : उच्च शिक्षा से जुड़े विचार पर काम करने करने का उपयुक्त अवसर मिलेगा। लव : पैसों से जुड़ी चिंता के कारण रिश्तों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य : शुगर और बढ़ते वजन के कारण आपको परेशानी होगी। भाग्यशाली रंग : सफेद भाग्यशाली अंक : 5 कन्या - PAGE OF SWORDS इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी चंचलता के कारण दूसरे लोगों को कोई परेशानी न हो। आपके लिए बेहतर होगा कि परिवार से जुड़े उन मामलों को छोड़ दें, जिन्हें आप नियंत्रित करना चाहते हैं। अपने निजी दायरे को बनाए रखें। अपने जीवन पर ध्यान दें। ये समझना जरूरी है कि हर जिम्मेदारी ठीक से निभानी चाहिए। करियर : जब तक कार्य में अनुशासन नहीं होगा, तब तक योजना के अनुसार लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल होगा। लव : अपने साथी से बात करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। स्वास्थ्य : कमर दर्द और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग : पीला भाग्यशाली अंक : 2 तुला - QUEEN OF PENTACLES अपने लाभ पर ध्यान केंद्रित रखें। वर्ना अपनी क्षमता के अनुसार काम करना संभव नहीं होगा। जो भी काम मिला है, उसका आनंद लेना सीखें। जब तक आप जीवन की छोटी-छोटी चीजों में आनंद महसूस नहीं करेंगे, तब तक हर चीज को लेकर तनाव और नकारात्मकता बनी रहेगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। प्रसन्नता बनाए रखते हुए जीवन का आनंद लेना सीखें। करियर : आपको लक्ष्य से अधिक काम करना पड़ेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। लव : पार्टनर की भावनाओं और अपेक्षाओं पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य : बढ़ते वजन का कारण जानने की कोशिश करें। डॉक्टर से जांच करवाएं और उचित उपचार लें। भाग्यशाली रंग : गुलाबी भाग्यशाली अंक : 4 वृश्चिक - EIGHT OF WANDS योजना के अनुसार काम पूरे होंगे। दस्तावेज और अनुमति से जुड़ी जो बाधा आपको महसूस हो रही है, वह दूर होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने से अपने क्षेत्र में खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने का जुनून रहेगा। उम्मीद के मुताबिक व्यक्तिगत प्रगति हासिल होगी। लोग आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करेंगे। वर्तमान परिस्थिति में आपको अकेले रहकर अधिक खुशी मिलेगी। करियर : कठिनाइयों के बाद आपको अपने काम और लक्ष्य पर टिके रहने की कोशिश करनी होगी। लव : रिश्ते ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य : स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्यशाली रंग : नारंगी भाग्यशाली अंक : 8 धनु - NINE OF PENTACLES जिन लोगों से आप अब तक समस्या का समाधान पाते आ रहे थे, उनसे अचानक विवाद होने की संभावना है। अपने काम को अपने दम पर आगे बढ़ाने की कोशिश करें और नए लोगों से जान-पहचान बढ़ाने की भी कोशिश करें। आपको अपने निजी दायरे से बाहर आकर कुछ चीजों का सामना करना पड़ेगा। करियर : नौकरीपेशा लोगों को ये ध्यान रखना जरूरी होगा कि आप कार्यस्थल पर कोई विवाद न करें। लव : पार्टनर के व्यवहार को देखते हुए रिश्ते को आगे बढ़ाना है या नहीं, इस पर विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य : तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। भाग्यशाली रंग : हरा भाग्यशाली अंक : 9 मकर - SEVEN OF CUPS अभी आपने जो लक्ष्य तय किया है, उसके बारे में किसी से चर्चा न करें। आप लोगों से बातचीत करते रहेंगे, लेकिन निजी मामलों को गोपनीय रखने से आपकी सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहेगी। आपका लक्ष्य आपके लिए महत्वपूर्ण है। दूसरे लोग आपको नहीं समझेंगे, आपका विरोध करेंगे। अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें। कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के जरिए आप जल्द ही उम्मीद से ज्यादा तरक्की हासिल करेंगे। करियर : जिस काम में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, उसे फिलहाल छोड़ना पड़ेगा। लव : रिलेशनशिप की वजह से मुश्किल वक्त में आपकी हिम्मत बरकरार रहेगी। स्वास्थ्य : शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम न हो जाए, इसका ध्यान रखना होगा। भाग्यशाली रंग : लाल भाग्यशाली अंक : 2 कुंभ - DEATH बहुत सी पुरानी बातें पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की जरूरत है। जीवन में बार-बार बदलाव होने से फैसले भी बदलेंगे, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों की मदद करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी क्षमता से अधिक धन खर्च न हो। आपसे मदद मिलने के बाद कुछ लोग आपके नकारात्मक व्यवहार पर अधिक ध्यान देंगे, इसका असर आपसी संबंधों पर होगा। करियर : आपने उपयुक्त करियर चुना है। यदि काम से जुड़ी गलतियों को सुधार लिया जाए तो अपेक्षित प्रसिद्धि मिलेगी। लव : अचानक संबंध टूटने की संभावना है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य : शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग : नीला भाग्यशाली अंक : 6 मीन - EIGHT OF SWORDS व्यक्तिगत जीवन के किसी भी मामले में स्पष्टता की कमी के कारण आपको दूसरे लोगों के फैसले स्वीकार करने पड़ेंगे। जब तक आप खुद पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक अपनी अपेक्षाओं और क्षमताओं को समझना मुश्किल होगा। इस बात पर ध्यान दें कि आप अपने अनुभव के आधार पर किन चीजों में बदलाव कर सकते हैं। आपको अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा और उसे हासिल करने की कोशिश करनी होगी। करियर : ध्यान रखें कि काम करते समय आपका ध्यान दूसरी चीजों पर न जाए। लव : अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आत्म-नियंत्रण विकसित करना जरूरी होगा। स्वास्थ्य : पैर में चोट लगने से घुटने में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग : गुलाबी भाग्यशाली अंक : 9