फेक न्यूज एक्सपोज:क्या नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता की कार में EVM पकड़ाई ? कुछ और है वायरल वीडियो का सच

महाराष्ट्र में महायुति फिर से सरकार बनाने जा रही है। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस से जुड़े एक्स यूजर महावीर लिखते हैं- BIG BREAKING -खेल शुरू, झंडा चौक नागपुर में EVM ले जा रहे बीजेपी वालों को कांग्रेस वालों ने पकड़ा। अब भी चुनाव आयोग यही कहेगा कि EVM सुरक्षित हैं। ये देखकर यही कह सकते हैं कि कल महाराष्ट्र और झारखंड का रिजल्ट तैयार है। (अर्काइव लिंक) देखें ट्वीट: एक्स यूजर प्रियंवदा ने ट्वीट किया- ब्रेकिंग !! नागपुर में बीजेपी कार्यकर्ता ईवीएम चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। प्रियंवदा ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा- चुनाव आयोग क्या अब आप कार्रवाई करेंगे ? (अर्काइव लिंक) देखें ट्वीट: नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता की कार से EVM पकड़ाए जाने का ऐसा ही दावा तन्मय नामक एक्स यूजर ने किया। (अर्काइव लिंक) देखें ट्वीट: वहीं, शहनाज नामक एक्स यूजर ने लिखा- BIG BREAKING झंडा चौक नागपुर में EVM लेजा रहे बीजेपी वालों को कांग्रेस वालों ने पकड़ा। (अर्काइव लिंक) देखें ट्वीट: क्या है वायरल दावे का सच ? क्या नागपुर में भाजपा कार्यकर्ता की कार से EVM पकड़ाई है ? इस सवाल को कुछ कीवर्ड्स की मदद से हमने गूगल पर ओपन सर्च किया। पड़ताल के दौरान हमें 21 नवंबर को आज तक में प्रकाशित एक खबर का लिंक मिला। खबर की हेडलाइन थी- महाराष्ट्र: नागपुर में जोनल ऑफिसर के साथ लोगों की झड़प, EVM व्हीकल पर पथराव देखें स्क्रीनशॉट: खबर में बताया गया था - ‘नागपुर के मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र में गलतफहमी की वजह से कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके पीछे की वजह यह थी कि वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद जोनल ऑफिसर अपनी गाड़ी से कुछ जेरॉक्स करने के लिए बाहर निकल गए थे। तभी कुछ लोगों की नजर उस व्हीकल पर गई, जिसमें ईवीएम रखे हुए थे। इसके बाद तुरंत राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस गाड़ी को रोका और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान व्हीकल पर पथराव किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। मौके पर तनाव को देखते हुए जोनल ऑफिसर गाड़ी लेकर तुरंत वहां से निकल पड़े। इन कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में जाकर इसकी शिकायत की। यह मामला होने के बाद थोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन जब ईवीएम मशीन की जांच की गई तो ईवीएम मशीन बूथ पर ही थे। जिस व्हीकल में स्पेयर मशीन रखी थी, जोनल ऑफिसर उसी गाड़ी से बाहर गए थे, इसको देखते हुए लोगों को शक हुआ था कि यह ओरिजिनल ईवीएम मशीन है।’ (खबर का अर्काइव लिंक) पड़ताल के दौरान हमें NDTV का एक ट्वीट मिला इसमें बताया गया था- नागपुर में कुछ लोगों ने एक जोनल अधिकारी की कार पर पथराव कर दिया। जिससे जोनल अधिकारी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल उनकी कार में एक EVM मशीन थी और लोगों ने गलत समझा कि ये वही EVM है, जिसका इस्तेमाल चुनाव के लिए मतदान में किया गया था, जबकि उनकी कार में एक अतिरिक्त EVM थी। (अर्काइव लिंक) देखें ट्वीट: फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सएप करें- 9201776050 -------------------------------------- फेक न्यूज एक्सपोज से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फेक न्यूज एक्सपोज:क्या महाराष्ट्र चुनाव के बाद बढ़ गए दूध के दाम? 5 महीने पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। 1 मिनट के इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में चुनाव खत्म होते ही दूध के दाम और टोल टेक्स आदि बढ़ा दिए गए हैं।पढ़ें पूरी खबर…