27 नवंबर का राशिफल:वृश्चिक और धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा, मकर राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी

27 नवंबर, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान योग बना रहे हैं। इसके प्रभाव से मेष राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे। मिथुन राशि वालों को ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। नौकरी और बिजनेस के नजरिये से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। ये यात्रा तरक्की से जुड़ी होगी। वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों के रुके काम गति पकड़ेंगे। कुंभ राशि वालों को नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन पॉजिटिव योजनाओं पर काम होंगे। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। इस कारण परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। नेगेटिव चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन एक्स्ट्रा कोशिश करेंगे तो जीत मिलनी तय है। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मन भी दुखी हो सकता है। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बीताएं। व्यवसाय बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। बदलाव संबंधी योजना बनाना जरूरी है। पब्लिक डीलिंग से जुड़े बिजनेस में सफलता मिल सकती है। लव जीवनसाथी के साथ घूमने और मनोरंजन संबंधी कामों में समय बीतेगा। विपरीत लिंग वाले दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेंगी। स्वास्थ्य अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8 पॉजिटिव प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से खास काम पूरा हो जाएगा। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रतिभा को उभारने में भी समय दें। मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना बेवजह झगड़ा हो सकता है। खुद पर काम का बहुत ज्यादा बोझ न डालें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। व्यवसाय नौकरी और बिजनेस में व्यवस्था ठीक रखने की कोशिश करें। इनकम धीमी रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों को अनदेखा न करें। भरोसेमंद पार्टियों से ऑर्डर मिलेंगे। लव घर का माहौल खुशनुमा और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो सकती है। सकारात्मक रहने की कोशिश करें। योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव घर में कुछ नया करने और साज सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा। परिवार वालों में उत्साह रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट जरूर बनाएं। इससे आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। नेगेटिव योजनाओं पर तुरंत काम करने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। बाहरी लोगों के दखल से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसाय कार्यक्षेत्र मे बहुत व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। साथी का नकारात्मक रवैया परेशान करेगा। ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। लव वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्थितियां भी आपको ही संभालनी है। संभलकर रहना होगा। स्वास्थ्य तनाव का असर आपके डायजेशन पर पड़ेगा। खानपान में सुधार करें। तनाव मुक्त रहने के लिए योगा करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव ज्यादातर समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बीतेगा। जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। सरकारी काम रुका हुआ है, तो उस पर ध्यान दें। सफलता मिलेगी। युवाओं को कोशिश में सफलता मिलेगी। नेगेटिव अति आत्मविश्वास और लापरवाही से स्टूडेंट्स का नुकसान हो सकता है। असामाजिक लोगों के साथ आपका मेल मिलाप हो सकता है। बेहतर होगा इनसे दूरी रखें। व्यवसाय कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा, लेकिन अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कोई विफल करने की कोशिश कर सकता है। कोई रुकावट आने पर अनुभवी इंसान की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लव पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य सेहत ठीक रहेगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों के कारण लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव बच्चों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। किसी रिश्तेदार या दोस्त से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जो आपके लिए फायदेमंद भी होगी। नेगेटिव सामाजिक कामों में ज्यादा समय खर्च होगा। कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। घर के वालों की सेहत को लेकर तनाव और व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर विचार होगा। अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। लव जीवनसाथी की सेहत खराब होने से घर व्यवस्था बिगड़ सकती है। आपके सहयोग से संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य गैस्ट्रीक इश्यू रहेगा। पेट दर्द हो सकता है। ज्यादा भारी और तला भूना खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 पॉजिटिव घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इसके लिए कोशिश करते रहें। निजी काम पूरे करने पर भी ध्यान दें। समय अनुकूल है। सफलता मिलेगी। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। नेगेटिव दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार में अनिर्णय की स्थिति बन सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय बिजनेस में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। किसी तरह की इंक्वायरी होने या पेनल्टी लगने की स्थिति बन रही है। लव पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधो

27 नवंबर का राशिफल:वृश्चिक और धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा, मकर राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी
27 नवंबर, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान योग बना रहे हैं। इसके प्रभाव से मेष राशि के लोग बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे। मिथुन राशि वालों को ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। नौकरी और बिजनेस के नजरिये से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। ये यात्रा तरक्की से जुड़ी होगी। वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों के रुके काम गति पकड़ेंगे। कुंभ राशि वालों को नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन पॉजिटिव योजनाओं पर काम होंगे। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। इस कारण परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। नेगेटिव चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन एक्स्ट्रा कोशिश करेंगे तो जीत मिलनी तय है। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मन भी दुखी हो सकता है। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बीताएं। व्यवसाय बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। बदलाव संबंधी योजना बनाना जरूरी है। पब्लिक डीलिंग से जुड़े बिजनेस में सफलता मिल सकती है। लव जीवनसाथी के साथ घूमने और मनोरंजन संबंधी कामों में समय बीतेगा। विपरीत लिंग वाले दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेंगी। स्वास्थ्य अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8 पॉजिटिव प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से खास काम पूरा हो जाएगा। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रतिभा को उभारने में भी समय दें। मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना बेवजह झगड़ा हो सकता है। खुद पर काम का बहुत ज्यादा बोझ न डालें। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। व्यवसाय नौकरी और बिजनेस में व्यवस्था ठीक रखने की कोशिश करें। इनकम धीमी रहेगी। फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों को अनदेखा न करें। भरोसेमंद पार्टियों से ऑर्डर मिलेंगे। लव घर का माहौल खुशनुमा और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो सकती है। सकारात्मक रहने की कोशिश करें। योग जरूर करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव घर में कुछ नया करने और साज सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा। परिवार वालों में उत्साह रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट जरूर बनाएं। इससे आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। नेगेटिव योजनाओं पर तुरंत काम करने की कोशिश करें। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। बाहरी लोगों के दखल से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसाय कार्यक्षेत्र मे बहुत व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। साथी का नकारात्मक रवैया परेशान करेगा। ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। लव वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्थितियां भी आपको ही संभालनी है। संभलकर रहना होगा। स्वास्थ्य तनाव का असर आपके डायजेशन पर पड़ेगा। खानपान में सुधार करें। तनाव मुक्त रहने के लिए योगा करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव ज्यादातर समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बीतेगा। जिससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। सरकारी काम रुका हुआ है, तो उस पर ध्यान दें। सफलता मिलेगी। युवाओं को कोशिश में सफलता मिलेगी। नेगेटिव अति आत्मविश्वास और लापरवाही से स्टूडेंट्स का नुकसान हो सकता है। असामाजिक लोगों के साथ आपका मेल मिलाप हो सकता है। बेहतर होगा इनसे दूरी रखें। व्यवसाय कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा, लेकिन अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कोई विफल करने की कोशिश कर सकता है। कोई रुकावट आने पर अनुभवी इंसान की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लव पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य सेहत ठीक रहेगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों के कारण लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव बच्चों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। किसी रिश्तेदार या दोस्त से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जो आपके लिए फायदेमंद भी होगी। नेगेटिव सामाजिक कामों में ज्यादा समय खर्च होगा। कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। घर के वालों की सेहत को लेकर तनाव और व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर विचार होगा। अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। लव जीवनसाथी की सेहत खराब होने से घर व्यवस्था बिगड़ सकती है। आपके सहयोग से संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य गैस्ट्रीक इश्यू रहेगा। पेट दर्द हो सकता है। ज्यादा भारी और तला भूना खाना खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 पॉजिटिव घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इसके लिए कोशिश करते रहें। निजी काम पूरे करने पर भी ध्यान दें। समय अनुकूल है। सफलता मिलेगी। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। नेगेटिव दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार में अनिर्णय की स्थिति बन सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय बिजनेस में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। किसी तरह की इंक्वायरी होने या पेनल्टी लगने की स्थिति बन रही है। लव पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधो को परिवार की मंजूरी मिल जाएगी। स्वास्थ्य काम ज्यादा होने से तनाव और गुस्सा हावी हो सकता है। ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6 पॉजिटिव सितारों का साथ मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने और एकाग्रता रखने की जरूरत है। अपनी योग्यता और काबिलियत के दम पर समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करेंगे। नेगेटिव किसी भी यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। आपके विचारों में छोटापन आने से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं, इसलिए समय के अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में लचीलापन लाएं। लोगों से बातचीत करते वक्त शब्दों का सही इस्तेमाल करें। व्यवसाय बिजनेस में कॉम्पिटीशन होने से व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। ज्यादा मेहनत करना आपकी गतिविधियों को मजबूत बनाएगा। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। जिससे तरक्की मिलने की संभावना है। लव पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी लोग खुश रहेंगे। स्वास्थ्य मौसम में बदलाव होने से एलर्जी और खांसी-जुकाम रहेगा। अपनी सेहत के लिए लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 पॉजिटिव ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने अंदर बेहतरीन ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के मुताबिक उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं, इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। नेगेटिव खर्चों की अधिकता से बजट गड़बड़ा सकता है। अनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी में पैसा व्यर्थ न करें। थकान से कमजोरी महसूस करेंगे। आपकी कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। व्यवसाय कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। उनमें किसी प्रकार का परिवर्तन करना उचित नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में बहुत धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। लव काफी समय बाद परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनने से खुश रहेंगे। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बदलते मौसम के नकारात्मक असर से बचने के लिए देसी और आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव ग्रह स्थिति सकारात्मक है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। नकारात्मक परिस्थितियां सुलझेंगी। युवा लोग अपने सफल रहेंगे, रचनात्मक कामों में रूचि बढ़ेगी। नेगेटिव अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय सावधान रहें। बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका है। क्रोध व कटु भाषा का प्रयोग करने से परहेज करें। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यवसाय व्यवसायिक स्थल की अंदरूनी व्यवस्था पर सुधार करना जरूरी है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। लोगों पर भरोसा करने की बजाय सभी फैसले खुद लें। गैर कानूनी कामों में रुचि न लें। मुश्किल हो सकती है। लव दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के लोगों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल न गिरने दें। मनोरंजन में समय बीतेगा। तनाव कम होगा। मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव दिनचर्या व्यवस्थित रखने के लिए आप विशेष कोशिश करेंगे। इससे आपके रुके काम तेज होंगे। घर में मांगलिक कामों की रूपरेखा बनेगी। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक नजरिया आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। नेगेटिव नजदीकी रिश्तेदार या पड़ोसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा, फालतू कामों में ध्यान न दें। राजनीतिक कामों में अपनी छवि उत्तम बनाकर रखना जरूरी है। व्यवसाय इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस के लिए जागरूक रहेंगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। अपरिचित लोगों से बिजनेस की बातें शेयर न करें। पब्लिक रिलेशन और मीडिया संबंधी कामों में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। आर्थिक परेशानियों में अनुभवी इंसान से सलाह जरूर लें। लव पति-पत्नी के बीच चल रहा मतभेद सुलझेगा। परिवार के साथ धार्मिक जगह जाने का प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य सेहत के नजरिये से समय ठीक नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन और योगा इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव बच्चों की शिक्षा और करियर संबंधित महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। परिवार में चल रही अव्यवस्था दूर करने के लिए महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे। उसमें कामयाबी मिलेगी। नेगेटिव प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की कार्यवाही चल रही है तो उस पर काम करने से पहले अच्छे से विचार जरूर कर लें। बेहतर होगा अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम लें। व्यवसाय मौजूदा बिजनेस के अलावा दूसरे क्षैत्रों पर भी ध्यान दें। नई उपलब्धि मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके बेहतर परिणाम भी भविष्य में मिलेंगे। ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। लव परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य असंतुलित रूटीन और गड़बड़ खानपान से पेट खराब हो सकता है। गैस्ट्रिक इश्यू हो सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव पैसा रुका हुआ है तो उसे कलेक्ट करने के लिए ठीक समय है। पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को अहमियत मिलेगी। मेलजोल बढ़ेंगे। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। नेगेटिव पढ़ाई में स्टूडेंट्स का मन नहीं लगेगा। उनका ध्यान मौज मस्ती और बाहरी कामों में रहेगा। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं। सावधान रहना जरूरी है। व्यवसाय बिजनेस में ज्यादा काम रहेगा। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से अपने काम पूरे करें। प्रोफेशन से संबंधित फाइलें और पेपर पूरी तरह से कंप्लीट रखें। परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। लव जीवनसाथी से मतभेद न होने दें, क्योंकि इससे घर की व्यवस्था प्रभावित होगी। प्रेम संबंधों में और नजदीकी आएंगी। स्वास्थ्य गला खराब होने की वजह से कुछ बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8