फडणवीस CM हाउस में शिंदे से मिले, आधा घंटे बातचीत:पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मुंबई पहुंचे; आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगा महायुति
फडणवीस CM हाउस में शिंदे से मिले, आधा घंटे बातचीत:पर्यवेक्षक विजय रूपाणी मुंबई पहुंचे; आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगा महायुति
महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर सस्पेंस के बीच देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम सीएम हाउस वर्षा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आधे घंटे की मुलाकात की। महाराष्ट्र चुनाव के बाद यह दोनों की दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों दिल्ली में मिले थे। फडणवीस से पहले भाजपा नेता गिरीश महाजन और उदय सामंत ने मंत्रालय के बंटवारे को लेकर शिंदे से मुलाकात की थी। वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। इस बैठक के लिए रूपाणी मुंबई पहुंच गए हैं। कल दोपहर 3 बजे महायुति का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। इससे पहले महायुति की फाइनल बैठक होगी। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला, लेकिन 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। आज ही ठाणे से मुंबई लौटे शिंदे
शिंदे आज ही ठाणे से मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पहुंचे हैं। वे शुक्रवार को ठाणे गए थे, अब 4 दिन बाद वापस लौटे हैं। ठाणे में उन्होंने अस्पताल में अपना रुटीन चेकअप कराया, इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि तबीयत कैसी है, तो उन्होंने कहा- सेहत अच्छी है। सूत्रों के मुताबिक आज शिंदे की शिवसेना विधायकों के साथ भी मीटिंग होनी है। ये मीटिंग देर रात में होगी और इसमें सरकार गठन पर अहम फैसले होंगे। सूत्रों के मुताबिक, महायुति के 31 नेता ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ मंत्रिपद की लिस्ट में भाजपा के इन नेताओं का नाम NCP के ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ शिवसेना के ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ आज के 2 बड़े बयान 1. भाजपा का CM होगा
विजय रूपाणी ने कहा, "भाजपा विधायक दल की मीटिंग आज या कल हो सकती है। मुझे लगता है महाराष्ट्र को भाजपा से मुख्यमंत्री मिलेगा।" 2. दिल्ली से चल रहा खेल
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री कैसे गायब हो सकता है। 10 दिन हो चुके, महायुति के पास भारी बहुमत है, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम अब तक घोषित नहीं कर पा रहे हैं। यह सब दिल्ली का खेल है।" भाजपा विधायक दल की बैठक कल, शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को सूत्रों के मुताबिक BJP विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें CM का नाम तय होगा। 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में CM का शपथ समारोह होगा। भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस का CM बनना तय माना जा रहा है। महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP में एक CM और दो डिप्टी CM का फॉर्मूला तय किया गया है। महायुति की तीनों पार्टियों के नेता आज आजाद मैदान में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। 2 दिन में 2 बड़े बयान 1. एकनाथ शिंदे बोले- जनता मुझे मुख्यमंत्री चाहती है शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, "जनता चाहती है कि CM मैं ही रहूं। मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।' 2. अजित पवार ने कहा- मुख्यमंत्री भाजपा का अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, यह तय हो गया है। शिवसेना और NCP से एक-एक डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। बात कहां अटकी- गृह और वित्त मंत्रालय रिजल्ट आने के बाद अब-तक क्या हुआ 23 नवंबर: महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। 25 नवंबर: 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद के फॉर्मूला की बात सामने आई। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के 10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायकों को मंत्री बना सकते हैं। 27 नवंबर: ठाणे में कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा का सीएम हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा। 28 नवंबर: एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की। शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की। हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर किया है। 29 नवंबर: महायुति की बैठक टाल दी गई। एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए। शिवसेना मुख्यमंत्री पद के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांग रही है। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा- अगर शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा। 1 दिसंबर: शिंदे दो दिन अपने पैतृक गांव सातारा में रहे। 30 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुंबई से आए डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। रविवार को वे सातारा के एक मंदिर गए। कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत में कहा- व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। प्रधानमंत्री मोदी और शाह जिसे CM तय करेंगे वो मुझे स्वीकार होगा। 2 दिसंबर: भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक बनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आजाद मैदान में शपथ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान शरद पवार के पार्टी प्रवक्ता का कार्टून- रीलिजिंग सून 'धोखे' ------------------------------------------------ महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... वोट मार्जिन 0.5% बढ़ा तो भाजपा की सीटें 105 से बढ़कर 132 हुईं महाराष्ट्र विधा
महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर सस्पेंस के बीच देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम सीएम हाउस वर्षा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आधे घंटे की मुलाकात की। महाराष्ट्र चुनाव के बाद यह दोनों की दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों दिल्ली में मिले थे। फडणवीस से पहले भाजपा नेता गिरीश महाजन और उदय सामंत ने मंत्रालय के बंटवारे को लेकर शिंदे से मुलाकात की थी। वहीं, भाजपा विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगी। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। इस बैठक के लिए रूपाणी मुंबई पहुंच गए हैं। कल दोपहर 3 बजे महायुति का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। इससे पहले महायुति की फाइनल बैठक होगी। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला, लेकिन 10 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। आज ही ठाणे से मुंबई लौटे शिंदे
शिंदे आज ही ठाणे से मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पहुंचे हैं। वे शुक्रवार को ठाणे गए थे, अब 4 दिन बाद वापस लौटे हैं। ठाणे में उन्होंने अस्पताल में अपना रुटीन चेकअप कराया, इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि तबीयत कैसी है, तो उन्होंने कहा- सेहत अच्छी है। सूत्रों के मुताबिक आज शिंदे की शिवसेना विधायकों के साथ भी मीटिंग होनी है। ये मीटिंग देर रात में होगी और इसमें सरकार गठन पर अहम फैसले होंगे। सूत्रों के मुताबिक, महायुति के 31 नेता ले सकते हैं मंत्रिपद की शपथ मंत्रिपद की लिस्ट में भाजपा के इन नेताओं का नाम NCP के ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ शिवसेना के ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ आज के 2 बड़े बयान 1. भाजपा का CM होगा
विजय रूपाणी ने कहा, "भाजपा विधायक दल की मीटिंग आज या कल हो सकती है। मुझे लगता है महाराष्ट्र को भाजपा से मुख्यमंत्री मिलेगा।" 2. दिल्ली से चल रहा खेल
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं। एक मुख्यमंत्री कैसे गायब हो सकता है। 10 दिन हो चुके, महायुति के पास भारी बहुमत है, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम अब तक घोषित नहीं कर पा रहे हैं। यह सब दिल्ली का खेल है।" भाजपा विधायक दल की बैठक कल, शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को सूत्रों के मुताबिक BJP विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें CM का नाम तय होगा। 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में CM का शपथ समारोह होगा। भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस का CM बनना तय माना जा रहा है। महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP में एक CM और दो डिप्टी CM का फॉर्मूला तय किया गया है। महायुति की तीनों पार्टियों के नेता आज आजाद मैदान में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। भाजपा नेता गिरीश महाजन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा। 2 दिन में 2 बड़े बयान 1. एकनाथ शिंदे बोले- जनता मुझे मुख्यमंत्री चाहती है शिंदे ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, "जनता चाहती है कि CM मैं ही रहूं। मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं। मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं। इसी वजह से लोग मानते हैं कि मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।' 2. अजित पवार ने कहा- मुख्यमंत्री भाजपा का अजित पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, यह तय हो गया है। शिवसेना और NCP से एक-एक डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। बात कहां अटकी- गृह और वित्त मंत्रालय रिजल्ट आने के बाद अब-तक क्या हुआ 23 नवंबर: महाराष्ट्र विधानसभा का रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई। भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। 25 नवंबर: 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद के फॉर्मूला की बात सामने आई। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के 10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायकों को मंत्री बना सकते हैं। 27 नवंबर: ठाणे में कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा का सीएम हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा। 28 नवंबर: एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मीटिंग की। शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की। हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर किया है। 29 नवंबर: महायुति की बैठक टाल दी गई। एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए। शिवसेना मुख्यमंत्री पद के बदले गृह और वित्त मंत्रालय मांग रही है। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा- अगर शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो पार्टी से ही दूसरा चेहरा ये पद संभालेगा। 1 दिसंबर: शिंदे दो दिन अपने पैतृक गांव सातारा में रहे। 30 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुंबई से आए डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। रविवार को वे सातारा के एक मंदिर गए। कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत में कहा- व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बाद मैं यहां आराम करने आया था। प्रधानमंत्री मोदी और शाह जिसे CM तय करेंगे वो मुझे स्वीकार होगा। 2 दिसंबर: भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक बनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आजाद मैदान में शपथ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान शरद पवार के पार्टी प्रवक्ता का कार्टून- रीलिजिंग सून 'धोखे' ------------------------------------------------ महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... वोट मार्जिन 0.5% बढ़ा तो भाजपा की सीटें 105 से बढ़कर 132 हुईं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा 149 सीटों पर लड़ी और 132 सीटें जीतीं। पार्टी का स्ट्राइक रेट 88% रहा। उसने सहयोगी पार्टियों सहित 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। हालांकि, भाजपा के वोट शेयर में मामूली इजाफा ही हुआ। यह 2019 के वोट शेयर 26.10% से 0.67% बढ़कर 26.77% हो गया। लेकिन इतने से ही भाजपा की 27 सीटें बढ़ गईं। पूरी खबर पढ़ें...